श्रद्धांजलि
#श्रद्धांजलि (पुलवामा
अटैक 2019)
"देकर निज-निज देह आहुति, गये समर मतवाले।
महाकाल के दूत कहां थे रण से डरने
वाले।।
गूंजी हाहाकार मगर मिट सके न विधि
के लेखे।
शोणित की अगणित बूदों में बलिदानी
सर देखे।।
कालजयी!तुम अमर हुए , हो गयी अमर जयगाथा।
ऊंचा मस्तक किया भूमि का, देकर अपना माथा।।
धरती की छाती पर जीवित है यह अलख सयानी।।
युगों युगों तक अमर रहेगी जिनकी
अमर कहानी।।"
Comments
Post a Comment